सोमवार, 17 अगस्त 2015

ढूँढे नेह का पाश



सुशीला श्योराण
1
इस सावन

गूगल से साभार

बरसीं जो बुँदियाँ
झरी  अँखियाँ
तेरी याद में अम्मा
रोई रतियाँ
टूट गया री अम्मा
यादों का बाँध
बह रही हैं देख
भूली सुधियाँ
भीगे- से सावन में
भीगी माटी के
भीगे-भीगे गीतों में
बढ़ी पींगों में
सरसता वो प्यार
सौंधी ख़ुश्बू ने
तोड़ दिए हैं आज
मन के बाँध
बुला रहा है गाँव
वट की छाँव
हरियल डालियाँ
झूले-सखियाँ
मेंहदी-चूड़ी- संग
रोली बिंदिया
थाल भर घेवर
उठाए हूक
कोयलिया की कूक
छूट गए हैं
तेरे संग ही अम्मा
तीज-त्योहार
वो मान-मनुहार
उजड़ गया
भरा घर-आँगन
तुलसी चौरा
वीरान-सा कँगूरा
तुझे बुलाएँ
बिलखें अकुलाएँ
ये दिन-रैन
जड़ हैं जानें कैसे
नहीं लौटता
जाके कोई वहाँ से
पगले नैना
नहीं छोड़ते आस
तुझे ही ढूँढ़ें
ढूँढे नेह का पाश
तू दिख जाए काश !
        -0-

16 टिप्‍पणियां:

सविता अग्रवाल 'सवि' ने कहा…

सुशीला जी माँ और घर आँगन की याद दिलाता चोका |बहुत खूब लिखा है |बधाई |

sushila ने कहा…

हृदय से आभार सविता जी ।
तीज की बधाई और शुभकामनाएँ !

sushila ने कहा…

हृदय से आभार सविता जी ।
तीज की बधाई और शुभकामनाएँ !

sushila ने कहा…

हृदय से आभार सविता जी ।
तीज की बधाई और शुभकामनाएँ !

sushila ने कहा…

हृदय से आभार सविता जी ।
तीज की बधाई और शुभकामनाएँ !

Krishna ने कहा…

मन को छूता आँखों को भिगोता बहुत सुन्दर चोका....तीज की बहुत बधाई सुशीला जी!

Sudershan Ratnakar ने कहा…

सुशीलाजी माँ की याद दिलाता बहुत सुंदर चोका बधाई।

Dr.Bhawna Kunwar ने कहा…

बरसीं जो बुँदियाँ
झरी अँखियाँ
तेरी याद में अम्मा
रोई रतियाँ

Sachmuch aankhen bhar ye choka padhkar mano dil udelkar rakh diya meri hardik badhai..

Anita Lalit (अनिता ललित ) ने कहा…

मन को भिगो गया चोका सुशीला जी …
इस सुंदर सृजन के लिए आपको बधाई!

~सादर
अनिता ललित

Anita Manda ने कहा…

बेहद खूबसूरत चोका। शुभकामनाये

Shashi Padha ने कहा…

भीग गया मन सुशीला जी | बधाई

शशि पाधा

Manju Gupta ने कहा…

saavn ki tij kaa sajiv chokaa chitarn . in prvon par piahr yaad to aataa hae .
badhaai

kashmiri lal chawla ने कहा…

सावन का सुंदर चित्रन

Unknown ने कहा…

सुशीला जी दिल को छूने वाला चोका लिख कर माँ से दूर बैठी बेटियों की अखियाँ झरनी लगा दी ।मायके का नेह बहुत अनमोल होता है तभी तो सुधियों में बसा रहता है ।बहुत बहुत वधाई ।

ज्योति-कलश ने कहा…

ek-ek pankti mn ko chhoo gaii ....maa aur maayake ki kise yaad n aaii hogii ..

haardik badhaaii sushila ji

प्रियंका गुप्ता ने कहा…

दिल छू गयी ये मार्मिक पंक्तियाँ...हार्दिक बधाई...|