गुरुवार, 4 अक्टूबर 2012

नया घोसला /जलपरी



1-नया घोसला- डॉ जेन्नी शबनम
प्यारी चिड़िया 
टुक-टुक देखती  
टूटा घोसला 
फूटे जो सारे अंडे
सारे के सारे 
मरे अजन्मे चूजे
चीं-चीं करके
फिर चिड़िया रोती
सहमी हुई  
हताश निहारती  
अपनी पीड़ा 
वो किससे बाँटती
धीर धरती 
जोड़-जोड़ तिनका
बसेरा बसा 
कितने बरस व 
मौसम बीते
अब सब बिखरा 
कुछ न बचा 
जिसे कहें आशियाँ,
बचे न निशाँ
पुराना झरोखा व
मकान टूटा 
अब घोसला कहाँ ?
चिड़िया सोचे -
चिड़ा जब आएगा 
वो भी रोएगा 
अपनी चिड़िया का
दर्द सुनेगा,
मनुष्य की क्रूरता 
चुप सहेगा 
संवेदना का पाठ 
वो सिखाएगा !
चिड़ा आया दौड़ के 
चीं-चीं सुनके
फिर सिसकी ले के 
आँसू पोंछ के 
चिड़ी बोली चिड़े से -
चलो बसाएँ 
आओ तिनके लाएँ 
नया घोसला 
हम फिर सजाएँ
ठिकाना खोजें 
शहर से दूर हो 
जंगल करीब हो !
-0-

-0-
2-जलपरी- तुहिना रंजन

झिलमिलाते 
सितारों से  सजने 
वो जलपरी 
जल -जीवन छोड़ 
उड़ने चली 
सपनों के पंख ले 
गगन पार 
बादलों पे सवार 
आँसू बहाता 
सागर पुकारता 
दिल का दुःख 
लहरों में छुपाता 
छाती पीटता 
तट से टकराता 
हवा के संग 
भेजता उस तक 
बूँदों की पाती 
नीर में भर पीर 
तकता राह 
करता इंतज़ार 
बाँहें  फैलाए 
फिर एक समय 
कुछ यूँ हुआ 
छटपटाती 
घायल हिरनी -सी 
आकर गिरी 
जल को तरसती  
समुन्दर में 
लिपटी लहरों से 
जैसे जी गयी 
सागर में मिलके 
पी में समाई 
जीना किसके संग 
सीख यही पा गई 
-0-

10 टिप्‍पणियां:

  1. bahut sundar tuhina ji ka chkoka bahut prabavit kar gaya , badhai dono eachnakaro ko

    जवाब देंहटाएं
  2. ज्योत्स्ना शर्मा4 अक्टूबर 2012 को 6:48 pm बजे

    बहुत मर्मस्पर्शी रचनाएँ हैं ...
    शहर से दूर हो
    जंगल करीब हो !...और ...

    जीना किसके संग
    सीख यही पा गई ...पंक्तियाँ बहुत कुछ कह गईं ..बहुत बधाई ..

    जवाब देंहटाएं
  3. दोनो चोका बहुत मर्मस्पर्शी ! दिल भर आया !
    ~सादर !

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह ...दोनों रचनाएँ शानदार ....!!आसान नहीं है इस तरह से भावनाओं को पिरोना ''चोका'' मे .....मुश्किल काम भी इतना खूबसूरत बन पड़ा है ...!!

    नया घोंसला भी और जलपरी भी ...बहुत बधाई जेन्नी जी और तुहिना जी ...!!

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर चोका है...।
    जेन्नी जी की ये लाइनें तो कितना कुछ कह गई...
    नया घोसला
    हम फिर सजाएँ
    ठिकाना खोजें
    शहर से दूर हो
    जंगल करीब हो !

    तुहिना जी का चोका सच में बता गया-किसके संग जीना सार्थक होता है...।
    आप दोनो को बहुत बधाई...।
    प्रियंका

    जवाब देंहटाएं
  6. नया घोसला
    हम फिर सजाएँ
    ठिकाना खोजें
    शहर से दूर हो
    जंगल करीब हो !
    kash aesa ho ham kuchh prakriti ke pas hoon

    सागर में मिलके
    पी में समाई
    जीना किसके संग
    सीख यही पा गई
    yahi to niyat hai jeevan bhi kuchh aesa hi hai
    aapdono ko bahut bahut badhai
    rachana

    जवाब देंहटाएं
  7. मार्मिक रचनाओं के लिए आप दोनो को बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  8. Dono hi choka gahan,gambheer soch ka prateek hain.yun hi likhte rahiye shubhkamnayen...

    जवाब देंहटाएं
  9. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  10. मेरे चोका को पसंद करने के लिए आप सभी की ह्रदय से आभारी हूँ. तुहिना जी को सुन्दर चोका के लिए बधाई.

    जवाब देंहटाएं