गुरुवार, 15 अगस्त 2013

कर अभिनन्दन

सबको स्वाधीनता दिवस की असीम शुभकामनाएँ !
सम्पादक द्वय
-0-
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा 
1
रे कवि मन 
बस अब वीरों का 
कर अभिनन्दन 
भाए न मुझे 
बिंदिया या कजरे 
कंगन का वंदन ।
2
लें केसरिया 
गूँज उठे धरती 
केसरी -सा गर्जन 
जागें जो सोए 
शावक सिंहनी के 
डरे, विद्रोही मन ।
3
धवल कान्ति 
बने मन निर्मल 
सौम्य शांत उज्ज्वल 
तिरंगा मेरा 
जग में फहराए
सुख -शान्ति बढ़ाए ।
4
क्षमा सहेजें 
अनाचार गद्दार 
कभी नहीं स्वीकार,
उग्र तेज से 
रहे दीपित माथा 
लिखें गौरव गाथा ।
-0-


6 टिप्‍पणियां:

  1. वाह...सभी सेदोका देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत है|
    डॉ ज्योत्सना शर्मा जी एवं त्रिवेणी परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!!

    जवाब देंहटाएं
  2. ज्योत्स्ना जी , आपके सभी सेदोका सामयिक और ऊर्जावान हैं। मुझे ये पंक्तियाँ बहुत ही अच्छी लगीं -- "उग्र तेज से/रहे दीपित माथा/लिखें गौरव गाथा ।" ! आपको बधाई।
    आप सभी को आजादी की साल गिरह की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  3. ऋता शेखर मधु जी ,Subhash Chandra Lakhera जी ...सुन्दर प्रतिक्रिया हेतु हृदय से आभार !
    समस्त त्रिवेणी परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ !!

    सादर
    ज्योत्स्ना शर्मा

    जवाब देंहटाएं
  4. jyotsna ji apke sabhi sedoka desh bhkti se otprot hain manga divas ki subh kamnayen.

    pushp mehra

    जवाब देंहटाएं
  5. हृदय से आभार ....aa Pushpa Mehra ji evam Sushila ji

    saadar

    jyotsna sharma

    जवाब देंहटाएं