गुरुवार, 5 मार्च 2015

होली का है त्योहार



ताँका
1-रेखा रोहतगी
1
पूनो की रात
होली का है त्योहार
आँखों में प्यार
अंग लगे सजनी
जगमग रजनी ।
2
करे कन्हैया
होली के बहाने  से
जो छेड़खानी
रूठी है राधारानी
मनाने से न मानी ।
3
श्याम -रंग में
रंगी जो चुनरिया
होली तो होली
दूजा रंग चढ़ा ना
बीती  उमरिया ।
4
होती थीं कभी
रंगों की बरसातें
तेरी बातों से
भीग जाता था मन
आज भीगी है आँखें ।
-0-
2-अनिता ललित
2-सेदोका
1
पूनम रात
रुपहली चाँदनी
आँखों में भर कर 
हौले से चली-
लिए याद-पालकी
जो छल से छलकी।
2
भर दे कोई
दिल की पिचकारी-
रंगीं सपनों वाली
जो हुई खाली
बीते बरस कई
ये सूखी फुलवारी।

6 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत मनमोहक सेदोका---रेखा रोहतगी जी, अनीता ललित जी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  2. होली के रंग रंगे सभी ताँका !
    आप सभी को होली की रंगभरी शुभकामनाएँ!

    ~सादर
    अनिता ललित

    जवाब देंहटाएं
  3. आप सभी को होली की मंगलकनाएँ
    सादर , साभिनन्दन
    रेखा रोहतगी

    जवाब देंहटाएं
  4. होती थीं कभी
    रंगों की बरसातें
    तेरी बातों से
    भीग जाता था मन
    आज भीगी है आँखें ।

    bahut khub!

    जवाब देंहटाएं
  5. भर दे कोई
    दिल की पिचकारी-
    रंगीं सपनों वाली
    जो हुई खाली
    बीते बरस कई
    ये सूखी फुलवारी।

    bahut sundar...

    जवाब देंहटाएं