भोर की बेला
सुदर्शन रत्नाकर
भोर की बेला
धूसर आसमान
सोए हैं पक्षी
थका -थका सा चाँद
मंद पवन
तारों का रंग फीका
दुल्हन रात
कैसे रंग निराले
लुटा शृंगार
आँसुओं का सैलाब
भीगी धरती
गुपचुप कलियाँ
सूनी डगर
सन्नाटा है पसरा
ओर न छोर।
प्रकृति नहीं हारी
करवट ली
बदल गया सब
उगा सूरज
नभ नील झील में
बिखरे रंग
जाग उठा जीवन
जग- ऑगन
कलरव करते
उड़े विहग
खिल गईं कलियाँ
शीतल हवा
छू रही तन -मन
आलस्य छोड़
उठ गया इन्सान
नव स्फूर्ति
आह्वान।
-0-
वाह, सुंदर भाव, प्रवाह पूर्ण भाषा। अति सुंदर !
जवाब देंहटाएंनवस्फूर्ति उत्पन्न करता सुंदर चोका। बधाई सुदर्शन दी।
जवाब देंहटाएंनवस्फूर्ति उत्पन्न करता सुंदर चोका। बधाई सुदर्शन दी।
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत सुंदर । बहुत बेहतरीन
जवाब देंहटाएंहार्दिक बधाई
बहुत बहुत सुंदर । बहुत बेहतरीन
जवाब देंहटाएंहार्दिक बधाई
अनिता,भावना, सत्याजी चोका पसंद करने के लिए आप सब का हार्दिक आभार
जवाब देंहटाएंआदरणीया सुदर्शन दीदी बहुत सुंदर चोका हार्दिक बधाई।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद सुनीता।
जवाब देंहटाएंखूबसूरत चोका , प्रकृति का अनोखा चित्रण । बधाई सुदर्शन जी ।
जवाब देंहटाएंप्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार विभाजी।
जवाब देंहटाएं
जवाब देंहटाएंप्रातकालीन प्रकृति का सुंदर ह्रदयगम्य चित्रात्मक दृश्य प्रस्तुत करता(मोहक सुप्त,अर्धसुप्त वा जागृत चर-अचर की रील सी खोलता)चोका बहुत ही सुंदर व कोमल लगा सुदर्शन जी बधाई|
पुष्पा मेहरा
बहुत सुन्दर ,सरस चोका ,हार्दिक बधाई दीदी |
जवाब देंहटाएंप्रकृति का सुन्दर वर्णन करता मन को छु जाने वाला चोका है |सुदर्शन जी को हार्दिक बधाई |
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर, मनमोहक चोका सुदर्शन जी...बहुत-बहुत बधाई।
जवाब देंहटाएंअति सुन्दर चौके बधाई रत्नाकर जी
जवाब देंहटाएंप्रकृति-प्रेमिका आदरणीय सुदर्शन दीदी को बहुत बहुत बधाई
जवाब देंहटाएंहार्दिक शुभकामनाएं
बहुत मनभावन चोका है | मेरी बधाई स्वीकारें...|
जवाब देंहटाएं