नयी डगर
अनजान सफ़र
पुराने ख़्वाब
आरम्भ मिला नया
कलम वही
बदला है अंदाज़
मार्गदर्शन
बना रहा सहारा
उम्मीद नई
जगायी थी मुझमें
बढ़ा उत्साह
आपने ही सँवारा
लिखना रही
चाहत मेरी सदा
सीखा आपसे
कलम का अर्थ भी
कलमकार
क्या उत्तरदायित्व
समझाया है
काव्य का मतलब
साहित्य- ज्ञान
नित नया है मिला
सिखाया भी है
इस राह बढ़ना
बचाया मुझे
पिता- सम आपने
लुटाया स्नेह
असीम मुझ पर
गुरु-शिष्या का
सम्बन्ध ये हमारा
प्रेम,लगाव
यूँ ही रहे सदैव
आशीष मिले
सर्वदा ही आपका
कामना यही मेरी!
(19 मार्च , 2021)
-0-
सहज सुंदर अभिव्यक्ति
जवाब देंहटाएंशुक्रिया।🙏🙂
हटाएंबहुत सुंदर अभिव्यक्ति।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद।🙏
हटाएंबहुत सुन्दर अभिव्यक्ति।
जवाब देंहटाएंहार्दिक बधाई।
सादर-
रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू'
बहुत-बहुत शुक्रिया।🙏
हटाएंबहुत सुंदर...हार्दिक बधाई।
जवाब देंहटाएं🙏😊
हटाएं्प्रिय बेटी पूनम सैनी के उदात्त भावों को हृदय से नमन । रामेश्वर काम्बोज
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत शुक्रिया गुरु जी।🙏😊
हटाएंसच्चे गुरु ऐसे ही होते हैं! उनके लिए मन से निकले भाव भी बिल्कुल सच्चे होते हैं! सुंदर चोका के लिए बहुत बधाई पूनम जी!
जवाब देंहटाएं~सादर
अनिता ललित
सत्य कहा आपने।बधाई के लिए बहुत बहुत शुक्रिया आपका।
हटाएंदिल के भावों को शब्दों में पिरो कर अति सुन्दर इन पंक्तियों की रचना करने के लिए बहुत बधाई |
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर अभिव्यक्ति, बधाई पूनम जी.
जवाब देंहटाएं
जवाब देंहटाएंबहुत ही खूबसूरत अभिव्यक्ति।
हार्दिक बधाई पूनम जी।