गुरुवार, 14 अगस्त 2014

बीती काली रातें ।



माहिया
1-शशि पुरवार
1
आजादी की बातें
दिल में जोश भरे
बीती काली रातें ।
2
भाई पर वार करे
घर का  ही भेदी
छलिया संहार करे ।
3
है अलग -अलग  भाषा
मान तिरंगे का
जन- जन की अभिलाषा ।
4
पीर हुई गहरी -सी
सैनिक घायल है
फिर सरहद ठहरी सी ।
5
क्या नेता है जाने
सरहद की पीड़ा
सैनिक ही पहचाने ।
6
वैरी की सौगातें
आँखों  में कटती  
हर सैनिक की रातें ।
7
साँचे ही करम करो
देश हमारा है
उजियारे रंग भरो।
8
चैन अमन से खेले
बागों की कलियाँ
खुशियों के हों मेले ।
-0-
2-कृष्णा वर्मा
1
नभ में जब मेघ घिरें
मन के सागर में
यादों के हंस तिरें।
2
छ्म-छ्म पानी बरसा
धरती चहक उठी
उसका तन-मन हर्षा।
3
बादल है आवारा
इत-उत यूँ भटकें
ज्यों फिरता बंजारा।
4
मेघा घट भरते हैं
मटकी दरके तो
फिर आँसू झरते हैं।
5
बूँदें जब आती हैं
नदिया नागिन -सी
लहरा बल खाती है।
6
मेघा जब हों काले
छिटकाते बूँदें
मन होते मतवाले ।
7
जलधर घुमड़े काले
प्यासे कूप भरें
हों तृप्त नदी नाले!
-0-
ताँका
डॉ सरस्वती माथुर
1
पुष्प चढ़ाऊँ
आजादी पर्व पर
एकता पिरो
गूँथ मोती की माला
मेरा देश निराला ।
2
कोशिश करें
प्यार की सुगंध से
मिलजुलके
देश को महकाएँ
सद्भाव ही सिखाएँ ।
-0-

17 टिप्‍पणियां:

  1. देश-प्रेम और प्रकृति-प्रेम का सुन्दर भाव मन को मोह लेता है.
    (व्यस्त हों या अस्त-व्यस्त जीवन हो लेकिन मौका मिलने पर टिप्पणी करने का मोह कौन रोक पाया है!)

    जवाब देंहटाएं
  2. पीर हुई गहरी -सी
    सैनिक घायल है
    फिर सरहद ठहरी सी ।
    Anuuthi abhibyakti.. Badhaai

    जवाब देंहटाएं
  3. स्वाधीनता दिवस की बहुत बहुत बधाई
    सभी माहिया तांका सुंदर हैं

    जवाब देंहटाएं
  4. सभी माहिया बहुत सुंदर शशि जी , देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत।

    विशेषकर ---

    पीर हुई गहरी -सी
    सैनिक घायल है
    फिर सरहद ठहरी सी ।

    क्या नेता है जाने
    सरहद की पीड़ा
    सैनिक ही पहचाने ।

    वैरी की सौगातें
    आँखों में कटती
    हर सैनिक की रातें ।

    ---दिल को छू गए!

    ~सादर
    अनिता ललित

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर वर्षा ऋतु वर्णन कृष्णा वर्मा जी।

    विशेषकर ---
    नभ में जब मेघ घिरें
    मन के सागर में
    यादों के हंस तिरें।
    ----अतिसुन्दर !

    ~सादर
    अनिता ललित

    जवाब देंहटाएं
  6. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति के सुन्दर भाव को दर्शाते ताँका ...डॉ सरस्वती जी !
    शुभकामनाएँ!

    ~सादर
    अनिता ललित

    जवाब देंहटाएं
  7. eb desh bhakti va varsha ritu se sambandhit sabhi rachnayen bahut prabhav purn hain ap sabhi ko badhai.
    pushpa mehra.

    जवाब देंहटाएं
  8. EB
    desh -prem aur prakriti- prem ko darshate sabhi mahiya aur tanka bahut prabhavi hain sabhi rachna karon ko badhai.
    pushpa mehra.

    जवाब देंहटाएं
  9. b
    sabhi mahiya aur tanka bahut sunder likhe hain sabhi ko badhai .
    pushpa mehra.

    जवाब देंहटाएं
  10. मैने भी टिप्पणी कल की थी , पुनः प्रेषित कर रही हूँ

    वाकई देश प्रेम - देश भक्ति के जज्बों से ओतप्रोत अभिव्यक्ति .
    नमन आजादी को

    जवाब देंहटाएं
  11. adesh-prem se va prakriti prem se sambandhit sabhiap mahiya aur rachnayen bahut sunder hain.ap sabko badhai.

    जवाब देंहटाएं
  12. a

    azaadi se sambandhit sabhi rachanaaen sundar aap sab ko azaadi ki badhai

    pushpa mehra

    जवाब देंहटाएं
  13. देश भक्ति से ओतप्रोत सुन्दर रचनाएँ ..."गहरी पीर"..."यादों के हँस" बहुत सुन्दर !

    बहुत बधाई ...हार्दिक शुभ कामनाएँ शशि जी एवं कृष्णा वर्मा जी !

    सादर
    ज्योत्स्ना शर्मा

    जवाब देंहटाएं
  14. sabhi priye mitro ki tahe dil se abhaari hoon ,anita bahan apni pasand jahir karne hetu bahut bahut shukriya .
    purn parivar ko hardik shubhkamnayen ,

    जवाब देंहटाएं
  15. aap sabke inn prakruti aur desh-prem ke bhavon ko mera saadar naman....

    जवाब देंहटाएं
  16. क्या नेता है जाने
    सरहद की पीड़ा
    सैनिक ही पहचाने
    कितनी कड़वी सच्चाई...|
    वर्षा ऋतु का बड़ा सजीव चित्रण है...|
    तांका भी बहुत भाए...|
    आप सभी को हार्दिक बधाई...|

    जवाब देंहटाएं