सोमवार, 30 सितंबर 2013

बगिया में दूब रची



डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा 
1
रचना क्या ख़ूब रची !
दुनिया में नारी ,
बगिया में दूब रची ।
2
रिश्ता यूँ टूट गया 
पश्चिम ना अपना 
पूरब भी छूट गया।
3
किस पर इल्जाम रखें 
बीज बबूल दिए 
कैसे अब आम चखें।
4
छोड़ें भी नादानी 
कदर यहाँ हमने 
खुद अपनी  नाजानी |
5
उनसे जब प्यार हुआ 
साँसें गीत बनीं 
जीवन उपहार हुआ ।
6
कैसा उपहार दिया 
बोल गए कान्हा 
लो तुमको तार दिया ।
7
कान्हा मत हास करो 
तार न अब चलते
मन आस-उजास भरो !
-0-

7 टिप्‍पणियां:

  1. रिश्ता यूँ टूट गया
    पश्चिम ना अपना
    पूरब भी छूट गया। बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  2. 2
    रिश्ता यूँ टूट गया
    पश्चिम ना अपना
    पूरब भी छूट गया।
    बहुत सुन्दर माहिया ज्योत्स्ना जी.....बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह्ह बहुत ही सुन्दर माहिया .. सभी ..बधाई ..:)

    जवाब देंहटाएं
  4. " छोड़ें भी नादानी /कदर यहाँ हमने /खुद अपनी ना जानी | " सभी माहिया बहुत ही सुन्दर ! ज्योत्स्ना जी, बहुत - बहुत बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  5. bahut bahut dhanyawaad aa sunita ji ,Krishna ji evam manjul ji ...aapake bol anmol hain mere liye ...:)

    saadar
    jyotsna sharma

    जवाब देंहटाएं
  6. रिश्ता यूँ टूट गया
    पश्चिम ना अपना
    पूरब भी छूट गया।
    मार्मिक किन्तु सत्य...|
    बधाई...खूबसूरत माहिया के लिए...|

    प्रियंका

    जवाब देंहटाएं