सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

कोकिल फिर गाएगा

कृष्णा वर्मा
1
मौसम ने पेड़ ठगे
शाखा उन्मन- सी
जीना अब झूठ लगे
2
पात हुए संन्यासी
तु की भौंह चढ़ी
छाई घोर उदासी
3
तरु दल भरमाए हैं
रंग खिज़ाओं ने
सब आज चुराए हैं
4
रंगों का ना मेला
पात उदास कहें-
अवसान भरी बेला
5
पतझड़ जो ना होता
शाखें निर्वसना
तरु यौवन ना खोता
6
कोकिल फिर गाएगा
सूनी डालों पे
यौवन मुस्काएगा ।

-0-

5 टिप्‍पणियां:

  1. मौसम ने पेड़ ठगे
    शाखा उन्मन- सी
    जीना अब झूठ लगे..... jeevan me aksar aise kshan aate hain jab jeena jhooth lagne lagta hai .... sundar !

    जवाब देंहटाएं
  2. पात हुए संन्यासी
    ॠतु की भौंह चढ़ी
    छाई घोर उदासी ।
    बहुत सुन्दर...बधाई...|

    प्रियंका

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत भावभरे माहिया ....
    मौसम ने पेड़ ठगे
    शाखा उन्मन- सी
    जीना अब झूठ लगे ।...सुन्दर अभिव्यंजना !...बधाई आपको !!

    जवाब देंहटाएं