रविवार, 16 नवंबर 2014

कल किसने देखा है !



सुदर्शन रत्नाकर
1
 काजल की रेखा है
जीभर जी लो तुम
कल किसने देखा है  !
2
गुलशन में फूल खिला
चीर अँधेरे  को
तारों से चाँद मिला ।
3
कलियों को खिलने दो
बिछुड़े प्रेमी हैं
दोनों को मिलने दो ।
4
रातें सब काली हैं
सूनी बस्ती में
अपना दिल ख़ाली है ।
           -0-

6 टिप्‍पणियां:

  1. सभी माहिया दिल को छूने वाले.. विशेषकर..

    'रातें सब काली हैं
    सूनी बस्ती में
    अपना दिल ख़ाली है ।'

    ~सादर
    अनिता ललित

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत भावपूर्ण ,सुन्दर माहिया ...हार्दिक बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  3. मनमोहक भावपूर्ण माहिया सुदर्शन जी...बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह! भावपूर्ण महिया | बधाई आपको |

    सादर,
    शशि पाधा

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर और भावपूर्ण माहिया...हार्दिक बधाई |

    जवाब देंहटाएं