शनिवार, 11 अप्रैल 2015

मन की डोरी



डॉ सरस्वती माथुर

1
मन की डोरी
जीवन सुधियों से
बाँध पिरोई
फिर देहरी पर
नेह दिया जलाया।
2
नीर न रोको
अविरल नैंनों से
बहने भी दो
मन -नदी गहरी
समा लेंगी यादों को।
3
थाम जो लोगे
जीवन पथ पर
हाथ हमारा
मन-ताल खिलेंगी
कलियाँ कमल की ।
4
तितली- मन
फूलों को चूमकर
रस है पीता
रंग बटोरकर
जीवन पूरा जीता।
5
चाँद - चाँदनी
मधुर संबंधों की
एक है डोरी
नेह का बंधन है-
जानती है चकोरी ।
-0-

8 टिप्‍पणियां:

  1. अतिसुन्दर रचनाएँ !
    डॉ. सरस्वती माथुर को शुभकामनायें …

    जवाब देंहटाएं
  2. भावपूर्ण सुंदर ताँका ।
    बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर, भावपूर्ण तांका, सरस्वती जी को बधाई |

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर, भावपूर्ण तांका….

    जवाब देंहटाएं
  5. भावपूर्ण सुन्दर ,मधुर ताँका !

    हार्दिक बधाई सरस्वती जी !

    जवाब देंहटाएं
  6. भावपूर्ण और मनभावन तांका के लिए हार्दिक बधाई...|

    जवाब देंहटाएं