मौसम
1-शशि पाधा
1
कैसा घोटाला है
किरणें बेरंगी
नभ काला काला है ।
2
बादल के दोने में
दुबका बैठा है
सूरज उस कोने में ।
3
दिन रीते- रीते हैं
पीली धूप बिना
दिन फीके-फीके हैं ।
4
ये धरती पगलाई
घर घर ढूँढ रही
पहली -सी तरुणाई।
5
कैसा अंधेरा है
अम्बर गलियों में
किस ग्रह का डेरा है ।
7
पछुआ जब झूल गई
घर के रस्ते को
पुरवाई भूल गई ।
8
कैसा कुहराम मचा
धूप सहेली बिन
सर्दी का ब्याह रचा ।
9
गहरी धुँधलाहट में
पंछी काँप रहे
कितनी झुँझलाहट में ।
10
कुछ कम तैयारी थी
मौसम की बाजी
सूरज ने हारी थी ।
-0-
2-डॉ. सरस्वती माथुर
1
बासंती मन बूटे
लागे ना है मन
दर्द बँधें जो खूँटे ।
-0-
शशि जी बहुत ही उम्दा माहिये बने हैं।
जवाब देंहटाएंबादल के दोने में
दुबका बैठा है
सूरज उस कोने में ।
यह वाला तो लाजवाब। बधाई।
सरस्वती जी सुंदर माहिया।
sabhi maahiyaa bahut pyare !
जवाब देंहटाएंbaadal kaa donaa , kuharaam vishesh ..
dono rachanaakaaron ko haardik badhaaii !!
शशि पाधा जी बहुत बहुत अच्छे लगे माहिया क्या कमाल किया -कैसा कोहराम मचा/धूप सहेली बिन/ सर्दी का व्याह रचा ।सरस्वती जा आप का माहिया भी मन को भा गया ।...दर्द बंधे जो खूंटे ।
जवाब देंहटाएंदोनों को हार्दिक बधाई ।
सभी माहिया लाजवाब आप दोनों को हार्दिक बधाई
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया माहिया 'बादल के दोने में' -बहुत ही ख़ूबसूरत बिम्ब !
जवाब देंहटाएंहार्दिक बधाई शशि दीदी एवं सरस्वती जी !!!
~सादर
अनिता ललित
Shashi Ji badal ke done Bahut sunder bimb hai Saraswati Ji aapne Bahut sunder likha hai badhai asp dono ko
जवाब देंहटाएंAsp dono ko padhna sad hi achchha lagta hai
जवाब देंहटाएंSader
Rachana
शशि जी क्या खूब रचा है बादल के दोने में ....|सरस्वती जी और शशि जी आप दोनों को दिल से बधाई |
जवाब देंहटाएंसभी माहिया बेहद सुन्दर आप दोनों को बधाई।
जवाब देंहटाएंमौसमी मधुर माहिया । एक से बढ़ कर एक हैं । बधाई आदोव सरस्वती जी को ।
जवाब देंहटाएंसनेह विभा रश्मि
सुन्दर माहिया के लिये बधाई शशि पाधा जी ।
जवाब देंहटाएंसभी माहिये लाजवाब बहुत बहुत बधाई
जवाब देंहटाएंमेरे रचे माहिया के प्रति अपना स्नेह दर्शाने के लिए आभार आप सब का | धन्यवाद सम्पादक द्वय इन्हें गुणी पाठकों तक पहुँचाने के लिए |
जवाब देंहटाएंसादर,
शशि पाधा
जवाब देंहटाएंसभी माहिया सुंदर लिखे हैं,शशि जी व माथुर जी बधाई|
बहुत सुंदर माहिया शशि पाधा जी हार्दिक बधाई ।
जवाब देंहटाएं
जवाब देंहटाएंबादल के दोने में .. बेहद सुन्दर!!!
.बहुत सुंदर माहिया शशि पाधा जी..सरस्वती जी । हार्दिक बधाई ।
बड़े ही सुन्दर माहिया रच दिए आप दोनों ने...| बहुत बधाई...|
जवाब देंहटाएं