शनिवार, 24 मार्च 2012

1. नन्ही चिड़िया,2.पेड़ निपाती


डॉ सरस्वती माथुर
1. नन्ही  चिड़िया
छाया: रोहित काम्बोज
नन्ही  चिड़िया
 धूप -स्पर्श  ढूँढती
 फुदकती -सी
 अंग -प्रत्यंग सँजो
 पंख समेट
 गहरी सर्द रात
 काँपती रही;
 प्रफुल्लित- सी  हुई
 सूर्य ने छुआ
 जब स्नेह - आँच से,
 पंख झटक
 किरणों से खेलती
 नयी दिशा में 
 उड़ गयी फुर्र से
 चहचहाते  हुए ! 
-0-
2.पेड़  निपाती
छाया: रोहित काम्बोज 
पतझर में
उदास पुरवाई
 पेड़  निपाती
 उदास अकेला -सा ।
 सूखे पत्ते भी
 सरसराते उड़े
 बिना परिन्दे
 ठूँठ -सा पेड़ खड़ा
 धूप छानता
 किरणों से नहाता
  भीगी शाम में
 चाँदनी ओढ़कर
 चाँद देखता
 सन्नाटे से खेलता
 विश्वास लिये-
 हरियाली के संग
 पत्ते फिर फूटेंगे 
-0-
(प्रस्तुति:- रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु')

7 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति।
    कृष्णा वर्मा

    जवाब देंहटाएं
  2. भावपूर्ण रचना की चित्रमय प्रस्तुति बहुत अच्छी लगी, बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति!
    बहुत-बहुत साधुवाद!
    सादर/सप्रेम
    सारिका मुकेश

    जवाब देंहटाएं
  4. गहरी अभिव्यक्ति से परिपूर्ण सुन्दर चोका...बधाई...।

    जवाब देंहटाएं