मंगलवार, 23 जुलाई 2013

सावन क्या आया

माहिया
1-कृष्णा वर्मा
1
झम-झम बादल बरसा
सूने हैं नैना
मन रह-रह कर  तरसा ।
2
लो सावन क्या आया
नदिया झूम उठी
फिर से यौवन छाया।
-0-
2-डॉ सरस्वती माथुर 
1
मन मेरा सावन  है ।
हम तुम साथ रहें
मौसम  मनभावन  है ।  
-0-
सेदोका
अरुण कुमार रुहेला 
1
इन्द्रधनुष 
हर नभ -मन में 
भरे रंग संगीत ,
जीवन नाचे  
गाती मधुर गीत  
पानी की हर बूँद 
2
बादल प्यासा 
रुका मरुभूमि में 
पाने जीवन-जल, 
था दृष्टिभ्रम 
जलद खूब रोया
और बाँटा जीवन 
-0-



8 टिप्‍पणियां:


  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति है
    कभी यहाँ भी पधारें और लेखन भाने पर अनुसरण अथवा टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें
    http://saxenamadanmohan.blogspot.in/

    जवाब देंहटाएं
  2. सभी माहिया और सेदोका सामयिक और मनभावन हैं। कृष्णा जी, डॉ सरस्वती जी और अरुण जी , आप सभी को सावन की शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  3. Krishna ji, Saraswati ji, Arun ji sawan ki fuharon se aap teeno ke
    maahiyaa aur sedoka bheege hue hain. Badhai.

    Pushpa mehra

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर माहिया हैं। सभी रचनाकारों को बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर ,सरस प्रस्तुति ...सभी रचनाकारों को बहुत बधाई !!

    सादर
    ज्योत्स्ना शर्मा

    जवाब देंहटाएं
  6. मनभावन सावन की सौगात की सुंदर प्रस्तुतियाँ .

    बधाई

    जवाब देंहटाएं