रश्मि विभा त्रिपाठी
1
खिली जुन्हाई
शरत्पूर्णिमा आई
विधु की अगुआई
करती विभा
सुधा- निधि जो पाई
झूमी, नाची, हर्षाई ।
2
शरत् काल
सुधा- रस- वर्षा
चन्द्र- कृपा से हर्षा
मन- मराल
मिटाए अवसाद
अलौकिक 'प्रसाद' ।
3
शरत्पूर्णिमा
जाह्नवी- सी जुन्हाई,
चन्दा ने आ बिछाई
प्रभा- आसनी
माँ शाम्भवी के अंक
खेलते लाला स्कंद ।
4
नभ से चन्द्र
अमृत बरसाएँ
निरखें, हरषाएँ
भव्य रास की
कान्हा लीला रचाएँ
मन्द- मन्द मुस्काएँ ।
5
मन- सिन्धु में
द्वेष का दलदल
धारा नहीं निर्मल
भाव विकल
कैसे हो परिमल
अलि! प्रेम- उत्पल ।
6
प्रेम निर्मल
होऊँ जो मैं विकल
सींचें वे आशा- जल
भाव- विह्वल
प्रिय से परिमल
मन- ब्रह्म- कमल ।
7
प्रफुल्ल प्रभा
तम ने मुँह फेरा
लाए शुभ सवेरा
प्रिय प्रणम्य
तप- त्याग तुम्हारा
मेरा भाग सँवारा ।
8
दूर देश से
सदा भेजें दुआएँ
मुकुलित आशाएँ
मन मुदित
श्वासें जब भी गाएँ
प्रिय झूमें, हर्षाएँ।
आपकी रचना बड़ी ही मार्मिक और सामयिक है | बहुत सुंदर विचारों से प्रपूर्ण रचना के लिए साधुवाद -श्याम हिंदी चेतना
जवाब देंहटाएंआपकी टिप्पणी सदैव प्रोत्साहित करती है।
हटाएंहार्दिक बधाई आदरणीय।
सादर 🙏🏻
बहुत सुंदर,भाषा का लालित्य और मधुर भावों की सरसता लिए सेदोका मन को मुग्ध कर रहे हैं।बधाई रश्मि विभा जी।
जवाब देंहटाएंहार्दिक बधाई आदरणीय ।
हटाएंसादर
बहुत सुंदर भाव व भाषा युक्त सेदोका। बधाई रश्मि विभा जी।
जवाब देंहटाएंहार्दिक बधाई आदरणीया।
हटाएंसादर
भाषा , भाव , बिम्ब सौंदर्य , सेदोका जी उठे । बधाई अनुज रश्मि विभा । 👍👌
जवाब देंहटाएंहार्दिक आभार आदरणीया।
हटाएंसादर🙏🏻
कैसे हो परिमल
जवाब देंहटाएंअलि! प्रेम- उत्पल ।
वाह ! बहुत ही सुंदर भावाभिव्यक्ति। बधाई
हार्दिक आभार आदरणीया।
हटाएंसादर🙏🏻
कथ्य और शिल्प दोनों सुंदर भाव व भाषा लालित्य पूर्ण. बधाई और शुभकामनाएं.
जवाब देंहटाएंहार्दिक आभार आदरणीय ।
हटाएंसादर🙏🏻
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंसुन्दर बिम्ब वाले सभी सेदोका बहुत अच्छे हैं, बहुत बधाई
जवाब देंहटाएंहार्दिक आभार आदरणीया।
हटाएंसादर ����
Many many congratulations Rashmi vibha ji may your pen always give us so much peace and happiness to read your sedoka always .you are a great writer of era .God bless you Little girl.i always pray to god may you shine always like a pole star for many young writers worldwide .you are real inspiration for us a real Gem
जवाब देंहटाएंहार्दिक आभार आदरणीय।
हटाएंसादर 🙏🏻
बहुत सुंदर सरस सेदोका...बहुत बधाई!
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
हटाएंहार्दिक आभार आदरणीया दीदी।
हटाएंसादर 🙏🏻
सुंदर प्यारे सेदोका
जवाब देंहटाएंहार्दिक शुभकामनाएँ रश्मि जी
हार्दिक आभार आदरणीया।
हटाएंसादर 🙏🏻
रश्मि जी बधाई स्वीकारें सुंदर सेदोका के सृजन के लिए।
जवाब देंहटाएंहार्दिक आभार आदरणीया।
हटाएंसादर🙏🏻
हार्दिक आभार आदरणीय।
जवाब देंहटाएंसादर🙏🏻