शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

1121

  प्रीति अग्रवाल

 1-पुष्पांजलि


रहोगे मौन
आखिर कब तक
यूँ हीं अकेले
क्यों नहीं कह देते
मन के भाव
जीवन अनमोल
बीत रहा है
घट- घट घटता
रीत रहा है
डरते हो शायद
प्रेम प्रस्ताव
सम्भव अस्वीकार
कुछ न सोचो
नयन- सरोवर
झाँको, उतरो
जहाँ प्रतीक्षारत है
पुष्पांजलि प्रेम की!!
-0-

2- तपिश

राग है छेड़ा
बरखा की बूँदों ने
जाने ये कैसा
जज़्ब कर रहा है
तन ये मेरा
उसकी शीतलता
पा भी रहा है
शायद वो राहत
किन्तु मन है
अब भी झुलसता
अंगारों बीच
बाहरी शीतलता
बींध न पाए
किस विधि पहुँचे
टोह न पाए
समाधान ढूँढता
मन चाहता
आजीवन झरती
प्रेम फुहार
हौले -हौले बूँद की
टिप-टिप -सी
जो सींचे, तुष्ट करे
अंतर्मन तपिश!!
-0-

12 टिप्‍पणियां:

  1. मनमोहक चोका। हार्दिक बधाई सुदर्शन रत्नाकर

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सराहनीय चोका.... बधाइयाँ सुदर्शन जी

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत उम्दा चोका...हार्दिक बधाई प्रीति!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर, बधाई प्रीति जी।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही खूबसूरत चोका, हार्दिक शुभकामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  6. पत्रिका में स्थान देने के लिए आदरणीय काम्बोज भाई साहब का हार्दिक आभार!

    भीकम सिंह जी, सुरँगमा जी, कृष्णा जी, अर्चना जी और सुदर्शन दी, आपको चोका पसन्द आए, मेरा लिखना सार्थक हुआ। हार्दिक धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ख़ूबसूरत चोका रचे हैं प्रीति। हार्दिक बधाई। सविता अग्रवाल “ सवि”

    जवाब देंहटाएं
  8. अंतस के मनोभावों और उन पर पड़ी संकोच के परदों को हटाने की सरस् अभिव्यक्ति।दोनो चोका भावपूर्ण।बधाई प्रीति जी।

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह्ह!!अत्यंत भावपूर्ण सृजन 🌹🙏

    जवाब देंहटाएं
  10. दोनों चोका बहुत ही भावपूर्ण

    हार्दिक बधाई प्रीति जी

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुन्दर चोका, हार्दिक शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  12. गहन अनुभूति और सुंदर शिल्प से सजे उम्दा चोके। बधाई

    जवाब देंहटाएं