शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

1225

 

तो मिले उपहार 

-डॉ. जेन्नी शबनम  



1.
राखी- त्योहार
भाई है शर्मसार
जेब है ख़ाली

कैसे ले उपहार
मँहगाई की मार।

2.

राखी है आई 

भाई है परदेस 

बहना दुःखी  

वीडियो-कॉल आया 

बहन मुस्कुराई। 

3.

स्नेह का धागा 

जोड़े रखता नाता 

भाई-बहन 

भले हों दूर-दूर 

पर प्रेम अटूट। 

4.

नन्ही बहना 

पहनके गहना 

चहक रही 

राखी पर भइया 

लाया प्यारा तोहफ़ा। 

5.

राखी त्योहार 

क्यों आता एक बार? 

बहना सोचे- 

हो हर इतवार   

तो मिले उपहार।

-0-

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

रक्षाबंधन के पर्व पर बहन के मन में उभरते भिन्न-भिन्न भावों को प्रकट करते बहुत सुन्दर ताँका। बहुत-बहुत बधाई। सुदर्शन रत्नाकर