रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 26 सितंबर 2022

1078-तुम कौन हो?

रश्मि विभा त्रिपाठी


1

मेरे लिए तो

कठिन था झेलना

ये समय का शाप,

जो एक दिन

अचानक मुझसे

मिले न होते आप!

2

जो कहने को-

जन्म से थे अपने

मरता छोड़ गए

तुम कौन हो?

जिसकी बदौलत

जिए मेरे सपने!!

3

वे जो गए हैं

देके पीठ पे घाव!

पड़ने नहीं देते

तुम जरा- सा

मेरे जी पे दबाव

तो किसे दूँगी भाव?

4

दिखाई दिया

मुझे तेरे मन का

साफ- स्वच्छ दर्पण

इसी कारण

तेरे सामने हुआ

ये आत्मसमर्पण!!

5

आशा के बीज

मेरी आँखों में बोए

तूने सौंप दी मुझे

भरकरके

मुस्कान की गागर

जो छलके, भिगोए!!

6

आँखों में गड़ा

जब- जब भी काँच

चटके सपनों का

तुमने भरी

आशा तब मुझमें

आने नहीं दी आँच!

7

तुझे पाकर

मुझे बरसों बाद

जो मिला है आह्लाद!

सच में पाया

तेरे रूप में मीत

ईश्वर का प्रसाद!!

8

दुआ के बीज

प्रणय बो रहा है

तो बेबस बनके

दुर्भाग्य आज

मारकर दहाड़ें

खुद ही रो रहा है!

9

दुख की आज

उल्टी पड़ गई है

सारी की सारी चाल

उसे क्या पता!

मेरे पास मीत के

आशीषों की है ढाल!!

10

तम के आगे

मान ही लेती हार

अगर मीत तुम

चुपचाप- से

ये धूप का टुकड़ा

धर न जाते द्वार।

11

कोरा जीवन

कोई नहीं था रंग

और तुम आ गए

प्रेम का प्रिज्म

इंद्रधनुष- सी है

आज मेरी उमंग।

-0-

2-माँ तेरा ध्यान

रश्मि विभा त्रिपाठी

1
भाग का लेख
तूने जो भी लिखा है
जगदम्बिके!
कब टलेगी व्याधि
जरा पढ़के देख!!
2
तोड़ते विघ्न
जीवन लच- लच
फिर भी जीती!
माँ तेरा ध्यान ही है
मेरा रक्षा कवच!!
3
होगा कल्याण
तुझे जप करके
आस्थावान मैं!
अम्बिके तेरा नाम
मेरे तो चारों धाम!!
4
डूबते को है
तू तृण का सहारा
भवतारिणी!
तूने ही सदा मुझे
आकरके उबारा!!
5
मेरे सुख का
कर देना संधान
भयहारिणी!
जब- जब भी करूँ
मैं तुम्हारा आह्वान!!
6
तुम स्वीकारो!
माँ ये श्रद्धा के फूल
मैं बदले में
तुम्हारे चरणों की
चाहती बस धूल!!
7
मैं जानती हूँ
माता तुम्हारा क्रोध
इसीलिए तो
बाध्य हूँ स्वजनों का
झेलने को विरोध!!
8
आसुरी- से हो
अति ही कर डाली
मैं चुप, क्योंकि
माँ करुणामयी से
बन जाती है काली!
9
तुमसे कभी
कुछ न बच पाता
मैं क्या बताऊँ?
मन को पढ़ लेती
तुम हो मेरी माता!
10
बड़ा कठिन
जीवन का अध्याय
क्या करूँ अब?
माँ तुम ही बताओ
आज अच्छा उपाय!
11
चीरने वाली
रक्तबीज की छाती
इन्हें भी रोक!
माँ जाने क्यों बने हैं
अपने ही उत्पाती!!

-0-


शनिवार, 17 सितंबर 2022

1076-नेह की संजीवनी

 

 रश्मि विभा त्रिपाठी 


1
जब- जब भी

प्राणों पर है बनी

जिलाए फिर

मीत! मुझे देकर

नेह की संजीवनी!!

2

तुम्हीं ने दिए! 

मुझे नए आयाम 

अपनी सारी 

सुख की विरासत 

लिखके मेरे नाम!!

3

उस पार से

तुम जो पुकारते

मैं मुग्धा सुनूँ

बजते सितार- से

वे बोल मल्हार- से!!

4

ये कैसी बस्ती?

मतलबपरस्ती 

कौड़ी के भाव

खरीदें- बेचें लोग

प्रीति कितनी सस्ती!

5

बुढ़ापे तक

तुम न सीख पाए

प्रेम के बोल

तुमसे बड़े अच्छे

मेरे दो छोटे बच्चे!!

-0-

बुधवार, 7 सितंबर 2022

1072

 

1-डॉ भीकम सिंह

सागर- 5

 

नदी को देख 

सिन्धु उतर गया 

बरस पड़ीं

नदी की बूढ़ी आँखें

ज्यों प्रियवर 

खोया-सा मिल गया 

लाश - सी  नदी 

काँधों पे उठाकर 

लहरों में से

तर-ब-तर होके

सिन्धु गुज़र गया  ।

 

सागर  - 6

 

सुबह लगे 

इतना प्यारा सिन्धु 

पानी वही है 

लेकिन खारा सिन्धु 

मंथन हुआ 

तो,थक - हारा सिन्धु 

देवों के लिए 

है क्षीर , सारा सिन्धु 

जाल समेंटे 

तो , मछुआरा सिन्धु 

तटों का नारा सिन्धु  ।

 

सागर  - 7

 

रिश्तों- सी  लौटी 

तट से  ज्यों लहरें 

बाँधे न बँधा 

रेत का वो घरौंदा 

उम्मीदों ने जो 

आँखों में उतारा था 

वह प्यारा- सा 

जिस पर नाम भी 

लिखा तुम्हारा 

सागर में डूबा है 

प्रेम में थका-हारा  ।

 

सागर - 8

 

किसने सुना 

खुलती सीपियों से 

मोती का राग

तटों पर मिली वो

खाली थे हाथ 

एक टुकड़ा तट

उस पर भी 

फेंकी हजारों बार

दूर कहीं पे

मोती का कारोबार 

करे , सिन्धु पे वार  ।

 

सागर- 9

 

मोती की जिद

सीपियों के भीतर

जागे रात में 

करती ठक -ठक

सिन्धु सुनता 

और जगाता सारे

नए - पुराने 

टिमटिमाते तट

वाणिज्य-वृत्ति 

जहाजों से झाँकती 

उतरे फटा-फट  ।

 

सागर - 10

 

काटते हुए 

एक नदी  को देखा 

तट का गला 

भरती चोर ज़ेबें 

कछारों वाली 

फेर मुख पे जल

उसी नदी को 

सागर के तलुवे 

चाटते देखा 

हतप्रभ- सा खड़ा 

सिन्धु का कोई धड़ा ।

-0-

ताँका- रश्मि विभा त्रिपाठी 

1

तू लोहे जैसा

मुझको काट रहा

मैं तो हूँ मिट्टी

क्यों मुझमें गहरे

खुद को पाट रहा।

2

जब भी बाँचा 

कौन कितना साँचा 

इसी धुन में

रह गया है शेष

अब हड्डी का ढाँचा।

3

उसने पूछा!

मैं सन्न- सी थी खड़ी

जब बिगड़ी- 

पापा की तबीयत 

'कहाँ है वसीयत?'

4

कृष्ण को पूजें 

फिर भी नहीं सूझें 

गीता के श्लोक

मोह पे नहीं रोक

छल से जीतें लोक!

5

अभिमन्यु- सी

रणक्षेत्र में फँसी

छल से मारा 

भेदना था दुरूह 

रिश्तों का चक्रव्यूह।

6

रिश्तों का रूप

हुआ बङा विद्रूप 

अंगुलिमाल 

मेरा घर लूट के

बन गए हैं भूप।

7

किसने किया

प्रेम का जीर्णोद्धार 

सजा रहे हैं

अपना दरबार

करके वो संहार।

8

कृष्ण मैंने तो

कुछ भी नहीं सहा?

ये जग वही

चौथ का चन्द्र रहा

तुम्हें भी चोर कहा।

9

भरा विकार

द्वेष औ अहंकार

मन से प्रेम

उसे न था स्वीकार

कर दिया संहार!

10

आओ मोहन

वियोगिनी मैं राधा

एकाकिनी हूँ

जगभर की चिंता

मेरा शरीर आधा!

11

लोग सारे ही

पैसे पर अटके

प्रेम के रिश्ते! 

क्या करते?, हारके 

फाँसी पर लटके!!

-0-

चोका- रश्मि विभा त्रिपाठी 
1
कर पाती हूँ
तभी तो आसान मैं
भारी से भारी
रोज के व्यवधान
जितनी मर्जी
खूब हुंकार भरे
देती ही नहीं
कभी आँधी पे ध्यान मैं
ठहरा नहीं
कहीं भी देर तक
कुछ पल का
मौसम मेहमान
लहराती हूँ
वादी में हवाओं- सी
देखकरके
मुझे इस रंग में
कुछ भी कहो
मंजूर मामी पीना
मगर यूँ ही
जीवन को है जीना
पाँव धरा पे
मन आसमान में
बिखेरूँ मुस्कान मैं।
2
दु:ख का बोझ
काँधों तले उठाना
मीलों- मील के
सफर पर जाना
रुलाता खूब
रास्तों का रुख कड़ा
देखता रहा
हुजूम दूर खड़ा
इस सच से
रोज ही पाला पड़ा
मैंने ले लिया
फिर फैसला बड़ा
तुम भी यही
नियम अपनाना
भीगें आँखें, तो
भीना हास बहाना
आँसू पोंछने
किसको यहाँ आना
अपने लिए
ये जग अनजाना
दबकरके
घुट ही जाता दम
मैंने न कभी
दुख को दुख माना
मुझे न भाया
किसी भी सूरत में
हिलकियों का
कोई दृश्य दिखाना
तमाशा बन जाना
!!

-0-