बुधवार, 18 मई 2022

1035-यह दिन बार -बार आए

 

 [आज आदरणीय सुधा जी का 89 वां जन्म दिन है। कई वर्ष पहले ( 2016)मैंने आप पर एक हाइबन लिखा था, जिसके कुछ भाग आज आप के साथ साँझा कर रही हूँ। ]

उसकी कहकशाँ की हमसफ़र बनी मैं उसके साथ चलने लगी। वह मुझे अपने भीतर फैले अंतरिक्ष  में ले जाती हुई अपने उस सांसारिक आँगन में ले गई ,जहाँ देश प्रेम की वीर गाथाएँ तथा गीत सुनती हुई वह बड़ी हुई थी। बँटवारे के समय वह


महज़ 13 वर्ष की रही होगी। उसको खुद  पता नहीं चला कि संवाद रचाने की आत्मीय संवेदना उस के भीतर कब पैदा हो गई। मस्तक में रौशनी का काफ़िला काव्य- धारा बनकर बहने लगा। आँखों की अनिंद्रा रातों के सावे सपने उसके भीतर खलबली मचाते रहे। वह अपनी जादूई छुअन से मौलिक अंदाज़ में रोज़ नया सिरजती रही और आज तक सिरज रही है। नई ऊँचाई को नतमस्तक होना उसकी पाक इबादत है।

मेरा मन बारिश की रिम -झिम में सरशार सराबोर हुआ उसकी कभी न खत्म होने वाली बातों से लबरेज़ हुआ चला जा रहा था। कभी -कभी मुझे लगता कि मैं अपनी पड़नानी से बातें किए जा रही हूँ। वह मेरे लिए आशीष का झरना है  और मेरे सपनों की नींव। अब वह अपनी किरमची (एक किस्म का लाल रंग) क्यारी से फूल बिखेर रही थी, "बंद कमरों में मेरा दम घुटता है। रंग -बिरंगी कायनात की मैं दीवानी हूँ। कुदरत रहकर बहुत कुछ मिला। मगर कोई ख़ुशी एकाएक नहीं मिली ,बरसों की मेहनत और प्रतीक्षा के बाद मिली है। मगर अभी तो छोप में से पूनी भी नहीं काती। जब तक अँगुलियों में जान है ,लेखन जारी रहेगा।"

 

ये हाइबन पढ़कर आप ने मुझे पत्र लिखा था उसे भी यहाँ पेश कर रही हूँ। जब जब भी मैं ये पत्र पढ़ती हूँ सुधा जी को अपने पास पाती हूँ।

 रूप तेरा विस्माद समुद्र 

आ बसिया है मेरे अन्दर।

 इन पँक्तियों में आप की किताबों का ज़िक्र किया गया है।

कभी वह किणमिण उजाले  में बैठकर धूप से गपशप करती है और कभी उसके हिस्से में आई चुलबुली रात ने कोरी मिट्टी  के दिए जलाकर ओक भर किरणें  से खुशबू का सफ़र तय किया है। अपने कलात्मक करिश्मों से वह मुहांदरा चमकाती गई जब कभी अकेला था समय। उसकी नई मंजिलों के दस्तावेज़ महज लफ्ज़ नहीं बल्कि उसके सफ़र छाले हैं

भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आपका आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। 

डॉ. हरदीप कौर सन्धु

-0-

16 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

प्रेरणास्रोत आ. सुधा गुप्ता जी को जन्मदिन की हृदय तल से शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखते हुए दीर्घायु प्रदान करें ।उनका आशीर्वाद हम सब पर बनाए रखें।सुदर्शन रत्नाकर

भीकम सिंह ने कहा…

डॉ सुधा गुप्ता जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, ईश्वर की कृपा से आप स्वस्थ्य और प्रसन्न रहें ।
बेहतरीन हाइबन के लिए डॉ हरदीप कौर सन्धु जी को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
हाइकु और दूसरी साहित्यिक विधाओं की वरिष्ठ पीढी आदरणीया सुदर्शन रत्नाकर जी, आदरणीय रामेश्वर कम्बोज हिमांशु जी, आदरणीय गोपाल बाबू शर्मा जी, आदरणीया सुधा गुप्ता जी और भी जिनके नाम याद नहीं आ रहे, के लिए हिन्दी हाइकु वेब पत्रिका को समग्र रूप से कुछ कार्य करना चाहिए, जो मै नहीं सोच पा रहा, आप सोचें ।

शिवजी श्रीवास्तव ने कहा…

डॉ.सुधा गुप्ता जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।आप स्वस्थ रहें,इसी प्रकार साहित्य का भंडार भरती रहें।
डॉ. हरदीप कौर सन्धु जी को सुंदर भावपूर्ण हाइबन हेतु साधुवाद।

Sonneteer Anima Das ने कहा…

डॉ सुधा गुप्ता जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, ईश्वर सदैव आपको स्वस्थ्य एवं प्रसन्न रखें... साहित्यिक यात्रा में सदैव नवीन उपलब्धियाँ प्रदान करें। 🙏🌹😊

बेनामी ने कहा…

आदरणीया

Vibha Rashmi ने कहा…

आदरणीया सुधा दीदी को उनके जन्मदिन पर सादर नहिल बधाई और दिली शुभकामनाएँ । आप स्वस्थ रह अपने सृजन से साहित्य का भंडार भरती रहें । आपको पढ़ना हमारा सौभाग्य है ।आपकी भावाभिव्यक्ति बहुत सम्पन्न है ।स्वस्थ रहें प्रसन्न रहिये ।आपसे कुछ सीख सकें।


dr.surangma yadav ने कहा…

आ. सुधा गुप्ता जी को जन्मदिन की हृदय तल से शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें सदा स्वस्थ रखते हुए दीर्घायु प्रदान करें ।

डॉ. जेन्नी शबनम ने कहा…

आदरणीया सुधा गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी क्रियाशीलता और लेखन कार्य यूँ ही चलता रहे। हम सभी आपकी छत्रछाया में सीखते रहें और आपका स्नेहाशीष मिलता रहे। मंगलकामनाएँ!

Pushpa mehra ने कहा…


आदरणीया सुधा गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ , ईश्वर आपको स्वस्थ रखे |

पुष्पा मेहरा

बेनामी ने कहा…

आदरणीया डाॅ सुधा दीदी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ 💐🌷🌹

ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्नचित्त व दीर्घायु रखें

सादर प्रणाम आपको 🙏

Anita Manda ने कहा…

आदरणीय डॉ. सुधा गुप्ता दीदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, सानन्द रहें। रचनाशील रहें।

Krishna ने कहा…

आदरणीया सुधा दीदी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे, दीर्घायु प्रदान करें।

Ramesh Kumar Soni ने कहा…

डॉ सुधा दीदी जी दीर्घायु रहते हुए हम सबके सम्बल बनें-यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
आपने सभी रचनाकारों को प्रोत्साहित किया है।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

प्रीति अग्रवाल ने कहा…

आदरणीया सुधा दीदी को जन्मदिन की अनगिनत मंगलकामनाएं। आप सदा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रहें।
हरदीप जी द्वारा लिखा यह सुंदर हाइबन और सुधा दीदी का पत्र इस पोस्ट को यकीनन यादगार बनाता है।

उमेश महादोषी ने कहा…

आदरणीया सुधा दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रियंका गुप्ता ने कहा…

परम आदरणीया सुधा जी को एक बार फिर से जन्मदिन की ढेरों ढेर मंगलकामनाएँ...ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें |
उन्हें सादर प्रणाम