सोमवार, 17 अगस्त 2015

गाएँ तीज के गीत।



1-भावना सक्सैना
1

चित्र : गूगल से साभार

चूनर- चूड़ी
मेहँदी महावर
ढूँढें सखियाँ
काजल, बिंदी, लाली
सब शृंगार
सौभाग्य के सूचक।
झूला पटरी
अम्बुआ की डार पे
हँसी -ठिठोली
मोहती सावन में,
रिझाएँ मन
बरबस पिय का,
गाएँ तीज के गीत।
  -0-
2-कमल कपूर
1
खुला गगन
परिंदों का डेरा
गीले नयन
सीले मेघों का घेरा
खिला चमन
कुसुमों का बसेरा
वन में हिरन
सपना सुनहरा
रूह -दर्पन
झाँके एक चेहरा
ये अंतर्मन
अमावसी अँधेरा
आ सूर्य खोजें
और लाएँ सवेरा
शेष जीवन
कलियों  का सेहरा
जो सिर्फ तेरा मेरा ।
-0-
2
देखिए ज़रा
समृद्ध वसुंधरा
हर ऋतु में
ओढ़े दुशाला हरा
उड़े हवा में
मेहंदी की सुगंध
महके निर्बंध
सूर की जन्म -स्थली
पावन और भली
साहित्य-गढ़
सुसंस्कृत सुगढ़
छुपाए सोग
हँसते गाते लोग
सबके वास्ते
सरल- सीधे रास्ते
सुर अपना
है मानव रचना
दुख में आह !
उपलब्धि में वाह !
रेशमी रातें
मलयजी प्रभात
मन तरंग
रँगी इसके रंग
बाबा फरीद !
तेरा फरीदाबाद
रहे सदा आबाद ।
-0-
कमल कपूर 2144/9सेक्टर
फरीदाबाद -121006,हरियाणा

12 टिप्‍पणियां:

सविता अग्रवाल 'सवि' ने कहा…

भावना जी और कमल जी बढ़िया चोका की रचना है बधाई

Dhingra ने कहा…

भावना जी और कमल जी बधाई!!!बढ़िया चोका!

Krishna ने कहा…

आप दोनों के बहुत सुन्दर चोका....भावना जी, कमल जी बहुत बधाई!

Unknown ने कहा…

भावना जी चूनर चूड़ी मेँहदी ... महावर अम्बुआ की डार ।झूले झुला दिये ।बहुत भाया कमल कपूर का भी चोका वधाई दोनों को ।

Sudershan Ratnakar ने कहा…

कमलजी,भावनाजी दोनों के चोका बहुत सुंदर !बधाई।

Dr.Bhawna Kunwar ने कहा…

ye rang dekhe to apni jami ki yaad aa gayi... :(

Anita Lalit (अनिता ललित ) ने कहा…

दोनों चोका बहुत बढ़िया !
हार्दिक बधाई भावना जी एवं कमल जी !

~सादर
अनिता ललित

Anita Manda ने कहा…

भावना जी, कमल जी सुंदर रचनाओं के लिए बधाई।

Manju Gupta ने कहा…

चूनर- चूड़ी
मेहँदी महावर
ढूँढें सखियाँ
काजल, बिंदी, लाली
सब शृंगार
सौभाग्य के सूचक।
झूला पटरी
man bhaavn saavn tiij kaa jhulaa su haag ke sringaar kaa maarmik chitran
badhaai

Shashi Padha ने कहा…

भावना जी, कमल जी , मनभावन चोका के लिए बधाई आप दोनों को |

शशि पाधा

ज्योति-कलश ने कहा…

sundar ,saamayik prastuti ke liye bhavana ji evam kamal ji ko haardik badhaii !

प्रियंका गुप्ता ने कहा…

बेहतरीन चोका के लिए आप दोनों मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें...|